फेसबुक पर प्यार भरी बातें, डेट पर निकलवाती है लोन के पैसे
फेसबुक पर प्यार भरी बातें, डेट पर निकलवाती है लोन के पैसे
मुंबई। सोशल नेटवर्किग साइट होने के साथ ही फेसबुक अब लोन डिफॉल्टर्स से पैसे निकलवाने का साधन भी बन चुका है। इस साइट के जरिए लोन रिकवरी एजेंट्स पहले तो लोन डिफॉल्टर्स को फेसबुक पर सेक्स चैट करके अपने जाल में फंसाते फिर डेट पर बुला कर उनसे बची रकम का तकादा करते हैं।
इसी कड़ी से जुड़ा एक केस शहर के बोरीवली में हुआ। मल्टीनेशनल कम्पनी में एचआर के पद पर करने वाला युवक फेसबुक पर एक लड़की से चैट करते-करते उसके प्यार के जाल में फंस गया और उसके बुलाने पर रेस्त्रां में उससे मिलने चला गया। लेकिन वहा जा कर उसके होश ही उड़ गए। दरअसल फेसबुक पर उससे प्यार भरी बात करने वाली कोई लड़की नहीं बल्कि उस बैंक का लोन रिकवरी एजेंट था जहां से उसने अपनी हॉन्डा सिटी कार का लोन करवाया था।
कुछ ऐसा ही वीर देसाई रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ। इन साहब ने अपने भाई को गिफ्ट में सेंट्रो कार दी थी। लेकिन बिना लोन चुकाए वह अपने भाई के साथ साउथ अफ्रीका में रहने लगे। एक फीमेल लोन रिकवरी एजेंट ने फेसबुक के जरिए इस लोन डिफॉल्टर को खोजा और उसे प्यार के जाल में फंसा कर वह साउथ अफ्रीका तक पहुंच गई।
साईंप्रतीक लोन रिकवरी एजेंसी के मालिक विकास वैद्य का कहना है कि हर केस को सुलझाने के लिए रिकवरी एजेंट को 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। कोशिश यही की जाती है कि खूबसूरत लड़कियों और नौजवान लड़कों को इस काम के लिए रखा जाए। जिससे वह डिफॉल्टर्स को आकर्षित कर फंसा सके और उन तक पहुंच कर लोन की अधूरी रकम निकलवा सकें।
Post A Comment
No comments :